काल की काया है,
बाकी सब मोह माया है।
चक्र है समय का ,
कभी अमीर का कभी गरीब का।
कभी मीठा तो कभी कर्कश,
करता सबसे वह मटर्गाश।
ना कर तू इतना गुरूर,
उड़ जाएगा तेरा सुरूर।
क्योंकि काल की काया है,
बाकी सब मोह माया है।
ना हो तू उदास भूतकाल के विचार से,
ना भूल तू वर्तमान का आनंद रे।
भविष्य की सोच में चिंता को शरण मत दे,
काल तो है उन्नति और अवनती में।
क्योंकि काल की काया है,
बाकी सब मोह माया है।
जीव के सृजन का प्रयोजन भी वह है,
जीव के संहार का कारण भी वह है।
कभी है अनुकूल सफलता के रूप में,
कभी है प्रतिकूल विफलता के रूप में।
क्योंकि ये काल की काया है,
बाकी सब मोह माया है।
Welcome to My New Poetry, Stories Blog
काल की काया है!
काल की काया है, बाकी सब मोह माया है। चक्र है समय का , कभी अमीर का कभी गरीब का। कभी मीठा तो कभी कर्कश, करता सबसे वह मटर्गाश। ना कर तू इतना गुरूर, उड़ जाएगा तेरा सुरूर। क्योंकि काल की काया है, बाकी सब मोह माया है। ना हो तू उदास भूतकाल के विचार…
My First Blog Post
Be yourself; Everyone else is already taken. — Oscar Wilde. This is the first post on my new blog. I’m just getting this new blog going, so stay tuned for more. Subscribe below to get notified when I post new updates.
Follow My Blog
Get new content delivered directly to your inbox.